डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कांग्रेस के दलित नेता और पूर्व विधायक सुशील रिंकू को AAP में शामिल करवाएंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
पिछले दिनों डेली संवाद ने इस खबर को ब्रेक की थी कि सुशील रिंकू कांग्रेस छोड़कर AAP ज्वाइन करेंगे और उपचुनाव लड़ेंगे। पिछले कई दिनों से सियासी गलियारे में इस कयासबाजी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बावजूद अभी तक आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं जारी किया और न ही सुशील रिंकू ने इसके बारे में कोई बात की है।
आपको बता दें कि संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ AAP, भाजपा और अकाली-बसपा गठबंधन ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम नहीं तय कर पाए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
फिलहाल भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी में आने का न्यौता दिया था, यही नहीं, भाजपा ने रिंकू को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने का भी वायदा किया था, लेकिन रिंकू भाजपा में नहीं गए। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी सुशील रिंकू से लगातार संपर्क बनाए हुए है। कहा जा रहा है कि आज अऱविंद केजरीवाल खुद सुशील रिंकू को पार्टी ज्वाइन करेंगे और उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। इस संबंध में सुशील रिंकू अभी तक कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। सुशील रिंकू और उनके समर्थक बिल्कुल चुप हैं।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?








