Punjab Crime News: ASI द्वारा अपने परिवार की हत्या कर आत्महत्या करने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 05 Apr 2023

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab Crime News: पंजाब के गुरदासपुर में ASI द्वारा कल गोलियां मार कर पत्नी, नौजवान बेटे तथा पालतू कुत्ते की हत्या कर दी थी। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एसपी जांच जगजीत सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि एएसआई भूपिन्द्र सिंह डिप्रेशन के मरीज थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

भूपिंदर सिंह अपने परिवार के साथ गांव के बजाय बटाला में रहना चाहता था, लेकिन उसका परिवार वहां जाने को तैयार नहीं था, जिसे लेकर कल सुबह विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी महिला ने पूरी घटना देखी थी, जिससे भूपिंदर सिंह घबरा गया और उसे अपने साथ ले गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

वह जानता था कि वह एकमात्र चश्मदीद गवाह है। घटना के बाद भूपिंदर सिंह अपने एक रिश्तेदार के घर गया और छिप गया। आरोपी के कदमों पर चलते हुए जब पुलिस बटाला के पास पहुंची तो एएसआई ने पहले महिला को छुड़ाया और फिर पुलिस का घेरा बढ़ता देख अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *