Punjab News: संतुलित ख़ुराक एक खिलाड़ी की मुख्य बुनियाद : मीत हेयर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 05 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के खिलाड़ियों को संतुलित और पौष्टिक आहार मुहैया करवाने के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस (पी. आई. एस.) के सभी खेल केन्द्रों के खिलाड़ियों की डाइट में मोटे अनाज को शामिल किया गया है।

इस प्रस्ताव को राज्य के सभी खेल केन्द्रों पर भी लागू किया जायेगा। यह जानकारी पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से आज यहाँ जारी प्रैस बयान में दी गई। खेल मंत्री ने आगे बताया कि मोटे अनाज को हफ़्ते में तीन बार रागी दलिया, बाजरे की रोटियाँ और बाजरा-दाल खिचड़ी के रूप में मुहैया करवाया जायेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

शिक्षार्थियों को समय-समय पर ऑनलाइन और ऑफ़लाईन क्लासों के द्वारा मोटे अनाज के सेवन के लाभों के बारे अवगत करवाया जायेगा। यह पहलकदमी मुख्यमंत्री भगवंत मान के सेहतमंद और खुशहाल पंजाब के मंतव्य को पूरा करेगी।प्रमुख सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की तरफ से ऐलाने गए मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष-2023  की तर्ज़ पर यह फ़ैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर आई बड़ी खबर, कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम

खेल विभाग की तरफ से इस नये उद्यम को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शिक्षार्थियों को समय-समय पर ऑफलाईन और ऑनलाइन क्लासों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय वर्ष-2023 और खिलाड़ियों के खाने में मोटे अनाज के फ़ायदों के बारे जागरूक किया जा रहा है।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *