Accident News: पंजाब में यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, हादसे में 12 लोग घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 06 Apr 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Accident News: पंजाब के लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए। बस के किनारे बैठे यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर के पहिए उड़ गए।

Accident News: पंजाब में यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, हादसे में 12 लोग घायल

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात लुधियाना-फिरोजपुर मार्ग एक गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस लुधियाना से बठिंडा जा रही थी। तभी मुल्लांपुर गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत साइड से आ गई। इससे पहले कि बस चालक खुद को नियंत्रित कर पाता, दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और घायलों को बस से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर आई बड़ी खबर, कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम

हादसे की जानकारी देते हुए एएसआई हमीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पर दो व्यक्ति सवार थे और दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल छोटे बच्चों और महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

VIDEO- AAP में शामिल होने के बाद Ex MLA सुशील रिंकू ने कही बड़ी बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *