Punjab News: भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर सौदान सिंह ने भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में फहराया पार्टी का झंडा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा पंजाब के मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने आज पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर सौदान सिंह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डा. नरिंदर सिंह रैना, प्रदेश महासचिव मोना जैसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा और केवल सिंह ढिल्लों, जैसमीन संधेवालिया भी मौजूद थे।

इस मौके पर सौदान सिंह ने पंजाब बीजेपी नेतृत्व के साथ बैठकर टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण भी सुना। सौदान सिंह ने इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, तपस्या, प्रेम और बलिदान से आज यह मुकाम हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं अमृत काल को सफल बनाने के लिए पार्टी के मिलकर काम करने तथा 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश प्रेम सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सभी लोगों के हितों का ध्यान रखना भाजपा का मुख्य एजेंडा और उद्देश्य है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के सफलतापूर्वक सारे देश में लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी दबे-कुचले जरूरतमंदों और गरीबों के लिए उम्मीद की किरण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशवासियों के सभी सपनों को पूरा करेगी।

VIDEO- AAP में शामिल होने के बाद Ex MLA सुशील रिंकू ने कही बड़ी बात

AAP में शामिल होने के बाद ये क्या बोल गए Ex MLA सुशील रिंकू #aappunjab #sushilrinku #punjabnews




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar