RBI Repo Rate: RBI ने दी बड़ी राहत और नहीं बढ़ाया रेपो रेट, महंगा नहीं होगा आपका कर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 06 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट (Repo Rate) में इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं की है और लोगों को राहत दी है। तीन दिन से चल रही आरबीआई की माॅनिटरी पाॅलिसी कमिटी के बैठक के बाद RBI गर्वनर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने कहा कि रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

हालांकि ग्लोबल स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और इसके असर से भारतीय स्थितियों पर भी असर देखा गया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने बहुमत के साथ ये फैसला लिया है। वित्त वर्ष 2024 के लिए आरबीआई ने आर्थिक विकास दर में इजाफा करते हुए इसे 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। इस तरह आरबीआई को देश की ग्रोथ में बढ़ोतरी का भरोसा है।

ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर आई बड़ी खबर, कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि “महंगाई के मोर्चे पर देश के केंद्रीय बैंक के सामने अभी भी कई चुनौतियां हैं और हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। जब तक महंगाई दर आरबीआई के तय लक्ष्य के करीब या इसके तहत नहीं आ जाती है, हमें लगातार काम करना होगा।”

देश की जीडीपी को लेकर RBI का क्या है अनुमान

वित्त वर्ष 2024 के लिए आरबीआई ने GDP का अनुमान 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024 की सभी तिमाही के लिए ग्रोथ अनुमान यहां जानें-

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ रेट 6.1 फीसदी
वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ग्रोथ रेट 5.9 फीसदी

VIDEO- AAP में शामिल होने के बाद Ex MLA सुशील रिंकू ने कही बड़ी बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *