Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा …

Daily Samvad
2 Min Read
manish-sisodiaa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने जेल से देश के नाम पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक पत्र लिखा है, इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री की शिक्षा की कमी देश के लिए खतरनाक है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी शिक्षा के महत्व को नहीं समझते हैं और पिछले कुछ वर्षों में देश भर में 60,000 स्कूलों को बंद कर चुके हैं।

सिसोदिया ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री का शिक्षित होना जरूरी है। सिसोदिया ने अपने पत्र में लिखा, ‘मेरा दिल डूब जाता है जब पीएम कहते हैं कि गंदे नालों से गैस निकालकर चाय बनाई जा सकती है।’

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

मनीष सिसोदिया ने जेल से देश को लिखे पत्र में पीएम मोदी की संवैधानिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि देश के प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे होने के कारण दुनिया के मुखिया उन्हें गले लगाते हैं और उनसे कई कागजों पर हस्ताक्षर करवाते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री कम पढ़े-लिखे हैं और उन्हें समझते नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

सिसोदिया ने आगे लिखा, आज देश का युवा महत्वाकांक्षी है, वह कुछ करना चाहता है और वह अवसरों की तलाश में है, वह दुनिया को जीतना चाहता है। वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चमत्कार करना चाहता है।

क्या एक कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री आज के युवाओं के सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है? हाल के वर्षों में देश भर में 80,000 सरकारी स्कूल क्यों बंद कर दिए गए? एक तरफ देश की आबादी बढ़ रही है तो सरकारी स्कूलों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए?

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *