Punjab News: सीएम मान का दावा- नई आबकारी नीति से खजाने में इतने करोड़ की हुई बढ़ोतरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि पंजाब का राजस्व पिछले साल की तुलना में कई गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति से सरकारी खजाने में 2587 करोड़ की वृद्धि हुई है। सीएम मान ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की गाड़ी अब पटरी पर आने लगी है और इसे गति देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

पंजाब भवन में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि पावरकॉम को पूरी सब्सिडी दी गई है। इसके अलावा पिछली सरकार को विरासत में मिले 9000 करोड़ रुपये के कर्ज को भी लौटाने का काम शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार को पावरकॉम को 9000 करोड़ रुपये का भुगतान करना था, जिसे ब्याज सहित 5 समान किस्तों में भुगतान किया जाएगा। इसमें से 1804 करोड़ रुपये की पहली किस्त और उस पर अर्जित 663 करोड़ रुपये का ब्याज सरकार द्वारा पावरकॉम को दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक स्थिति का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि विपक्ष सवाल उठाता था कि सरकार प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली कैसे देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पावरकॉम को 20,200 करोड़ रुपए की पूरी सब्सिडी दी है।

अब सरकार को पिछले वित्त वर्ष का एक रुपया भी नहीं देना है। इसमें से 9063.79 करोड़ कृषि अनुदान, 8225.90 करोड़ घरेलू अनुदान तथा 2910.31 करोड़ औद्योगिक अनुदान है।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *