Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बुलाया विशेष इकट्ठ, लोगों से की यह अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, तलवंडी साबो। Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब में सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी सिख सिख धर्म के पक्ष में आवाज उठाए तो कोई उसके साथ खड़ा हो या न हो, लेकिन अकाल तख्त साहिब जरूर खड़ा होगा।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

इस दौरान उन्होंने मीडिया को फेक न्यूज, सिखों की छवि खराब करने वाली खबरें पेश करने के खिलाफ भी चेताया। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल शांतिपूर्ण है लेकिन जानबूझकर इसे खराब करने की कोशिश की जा रही है। वैसाखी वाले दिन अमृतपाल का नाम लेकर जो पैनिक माहौल बना रही सरकार उससे गुरेज करे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इसी के साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि बैसाखी के दिन अधिक से अधिक संख्या में आएं और यहां दर्शन कर कार्यक्रमों में भाग लें। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से लेकर विभिन्न संस्थाओं के पत्रकारों ने भी मंच से बात की और मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *