Punjab News: पंजाब सरकार नौजवानों को रोज़गार के नए मौके मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही : अमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में कुशल मानवीय शक्ति और उद्योगों की ज़रूरतों के बीच की खाई को भरने के लिए पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने यहाँ पेडा कंपलैक्स में भारतीय उद्योग परिसंघ (सी. आई. आई.) और अन्य औद्योगिक ऐसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया।

Punjab News: पंजाब सरकार नौजवानों को रोज़गार के नए मौके मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही : अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने उद्योग जगत की प्रमुख शख्सियतों को संबोधन करते हुये कहा कि इस विचार-विमर्श का मुख्य उद्देश्य उद्योगों में रोज़गार सम्बन्धी मौजूदा ज़रूरतों और अन्य मुद्दों के बारे जानकारी हासिल करना था जिससे उद्योगों में कुशल मानवीय शक्ति मुहैया करवाने के साथ-साथ पंजाब के नौजवानों के लिए रोज़गार के उचित मौके पैदा किये जा सकें।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

इस मौके पर ओपन हाऊस सैशन के दौरान उद्योगपतियों से सुझाव लेते हुए पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति मंत्री ने कहा कि उनके कीमती सुझावों के साथ विभाग को उद्योगों की माँगों अनुसार ज़रुरी कोर्स शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह हर समय मौजूद हैं।

रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के डायरैक्टर दीप्ति उप्पल ने कहा कि पंजाब कौशल विकास मिशन (पी. एस. डी. एम.) का मुख्य फोकस कौशल कोर्सों के लिए उद्योगों को सूचीबद्ध करना रहेगा। उन्होंने नेशनल अप्रैंटिसशिप प्रमोशन स्कीम, पी. एस. डी. एम. के साथ सूचीबद्ध उद्योग, उद्योग में नौकरियों की माँग अनुसार चलाए जा रहे प्रशिक्षण प्रोग्रामों और विभाग के अन्य प्रोग्रामों संबंधी भी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इस मौके पर सी. आई. आई. के चेयरमैन और टायनर ऑर्थोडोंटिक्स के मालिक पी. जे. सिंह, मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल, चीमा बॉयलरज़ लिम. के एच. एस. चीमा, मुंजाल बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी के कार्यकारी डायरैक्टर डा. प्रेम कुमार, बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ैसर जूलियन बीयर, के. सी. ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के विकास, जरयु इंजीनियरिंग लिम. के मैनेजिंग डायरैक्टर रोहित ग्रोवर भी उपस्थित थे।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *