डेली संवाद, अमेरिका Firing In America: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामले में अमेरिका के साउथ कैरोलिना के तट पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि एक फंक्शन में कई लोग जुटे थे, इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
जानकारी के अनुसार अमेरिका के साउथ कैरोलाइन में एक तट पर स्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों के ‘सीनियर स्किप डे‘ कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। इस कार्यक्रम में कई किशोर शामिल हुए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर आइल ऑफ पाम्स पर हुई थी, जो मिर्टल बीच से 151 किलोमीटर दूर है।
ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका
आइल ऑफ पाम्स के पुलिस प्रमुख केविन कॉरनेट ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना के समय तट पर हाई स्कूल के छात्र समेत सैकड़ों लोग एक गैर आधिकारिक कार्यक्रम के लिए मौजूद थे और गोलीबारी की घटना से पहले वहां कई बार झगड़े भी हुए। कॉरनेट ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं जो जानलेवा नहीं है।