Baisakhi 2023: बैसाखी के मौके पर सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान की बड़ी सौगात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 08 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Baisakhi 2023: पाकिस्तान उच्चायोग ने बैसाखी के मौके पर सिख तीर्थयात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। जिसके तहत 2856 तीर्थयात्रियों के वीजा जारी किए जा चुके हैं। पाकिस्तान उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने 9 से 18 अप्रैल तक वार्षिक बैसाखी समारोह में भाग लेने के लिए भारत के 2,856 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

हाई कमिशन ने कहा कि ये तीर्थयात्री गुरुद्वारा डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब जाएंगे। भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल द्विपक्षीय प्रोटोकॉल व्यवस्था के तहत तीर्थ यात्रा पर पाकिस्तान जाते हैं। हर साल पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी इसी प्रोटोकॉल के तहत भारत आते हैं।

पाकिस्तान उच्चायोग ने एक बयान में कहा, “बैसाखी के अवसर पर, नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पाकिस्तान में वार्षिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2,856 वीजा जारी किए हैं।”

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी सलमान शरीफ ने तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया और उनकी सुगम यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पवित्र स्थानों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

Video- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *