Punjab News: सांसद राघव चड्ढा ने क्षतिग्रस्त फसलों का लिया जायजा, केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 08 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। साथ ही मांग की है कि ऐसे में पंजाब को विशेष पैकेज दिया जाए। बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार मुआवजे की घोषणा पहले ही कर चुकी है लेकिन फिर भी किसानों को मदद की दरकार है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

सांसद राघव चड्ढा ने प्रदेश के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। इतना ही नहीं उन्होंने बारिश से फसलों को हुए नुकसान को भी देखा। राघव चड्ढा ने पत्र में लिखा है कि पंजाब में करीब 14 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में किसानों की मदद बेहद जरूरी है। उन्होंने तत्काल भुगतान की मांग की है। इससे पहले पंजाब सरकार ने विशेष गिरदावरी का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

मंत्री से लेकर विधायक तक खेतों में जा रहे हैं और किसानों का दर्द सुन रहे हैं। जिला स्तर पर विशेष कमेटी का गठन किया गया है। सरकार ने प्रति एकड़ 15 हजार मुआवजा देने की घोषणा की है। राघव चड्ढा ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र के साथ एक लिफाफे में क्षतिग्रस्त फसल के नमूने भी भेजे हैं क्योंकि किसानों का तर्क था कि केंद्र सरकार को बताया जाना चाहिए कि फसलों को कैसे नुकसान हुआ।

Video- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *