नई दिल्ली। Forbes Richest Indian Women: फोर्ब्स (Forbes) ने देश-दुनिया के बिलेनियर की लिस्ट (Forbes Billionaire List 2023) जारी कर दी है। ताजा फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में दर्जन भर से ज्यादा भारतीय महिलाओं को जगह दी। लिस्ट के मुताबिक, ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) भारत की सबसे अमीर महिला हैं।
सावित्री जिंदल ($17 बिलियन)
फोर्ब्स के मिताबिक, जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। 73 वर्षीय सावित्री जिंदल देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में छठे स्थान पर आती हैं। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में उनका 94वां स्थान है। उनकी संपत्ति 17 अरब डॉलर (13,91,31,82,50,000 रुपये) है।
रोहिका साइरस मिस्त्री ($7 बिलियन)
रोहिका साइरस मिस्त्री, दिवंगत साइरस मिस्त्री की पत्नी (Cyrus Mistry Wife) हैं। रोहिका खुद एक कॉर्पोरेट आइकन रही हैं और कुछ प्राइवेट और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों में डायरेक्टर रही हैं। 55 वर्षीय रोहिका साइरस मिस्त्री की कुल संपत्ति 7 अरब डॉलर है। वह दिवंगत कंस्ट्रक्शन टाइकून पल्लोनजी मिस्त्री की बहू हैं।
रेखा झुनझुनवाला ($5.1 बिलियन)
बिग बुल के नाम से मशहूर निवेशक रहे दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) देश की अमीर महिलाओं में शामिल हैं। 59 वर्षीय रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 5.1 अरब डॉलर है। गौरतलब है झुनझनवाला के पोर्टफोलियो में टाइटन, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस और मेट्रो ब्रांड्स शामिल हैं।
विनोद राय गुप्ता ($4 बिलियन)
विनोद राय गुप्ता Havells India के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गुप्ता की मां हैं जिनका नाम भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट में आता है। उनके कुल नेटवर्थ की बात करें तो वह 4 बिलियन डॉलर की मालकिन हैं। Havells India इलेक्ट्रॉनिक संबंधित काम जैसे फैन्स, फ्रीज, स्वीच आदि जैसी कई चीजें बनाती है।
सरोज रानी गुप्ता ($1.2 बिलियन)
सरोज रानी गुप्ता, महालक्ष्मी एसोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हैं। वह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के साथ पंजीकृत है। 72 वर्षीय सरोज रानी गुप्ता की कुल संपत्ति 1.2 अरब डॉलर है। वह एपीएल अपोलो ट्यूब्स की को-फाउंडर हैं।