Punjab News: पट्टी से शिमला के लिए पहली बार शुरू हुई पंजाब रोडवेज़ की बस सर्विस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 09 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पट्टी से शिमला के दरमियान पंजाब रोडवेज़ की बस सेवा की शुरुआत करने के साथ ही यह पहली दफा हुआ है जब पट्टी से शिमला के लिए पंजाब रोडवेज़ की बस सर्विस शुरू हुई है।

पट्टी बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाने के उपरांत बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों की सुविधा को मुख्य रखते हुए पंजाब के विभिन्न शहरों से अन्य राज्यों की ओर बसें चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज़/पनबस की यह बस पट्टी बस स्टैंड से सुबह 10.20 बजे चलेगी और वाया अमृतसर, जालंधर और चंडीगढ़ होते हुए रात 10.30 बजे शिमला पहुँचेगी। इसी तरह अगले दिन सुबह 7.10 बजे शिमला से चलकर उसी रास्ते वापसी करेगी और शाम करीब 7.30 बजे पट्टी पहुँचेगी। बस का एक तरफ़ का किराया 585 रुपए निर्धारित किया गया है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि पंजाब रोडवेज़/पनबस ने बीते वित्तीय वर्ष के दौरान आमदन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब रोडवेज़/पनबस को 700.88 करोड़ रुपए की आमदन हुई है, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 547.08 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि 153.80 करोड़ रुपए की यह वृद्धि 28.11 प्रतिशत बनती है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, निभाई बड़ी भूमिका

उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज़/पनबस की आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है और अगले दिनों के दौरान अन्य शहरों से भी बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि वह लोगों की माँग के अनुसार ज़रूरत वाले स्थानों से बसें चलाने को प्राथमिकता दें, जिससे लोगों को सस्ती और किफ़ायती बस सेवा मुहैया करवाई जा सके।

कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पारदर्शी नीतियों के स्वरूप परिवहन विभाग तरक्की की राह पर है और इस रफ़्तार को और अधिक तेज़ करते हुए विभाग को नई बुलन्दियों पर पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने प्राईवेट बस माफिया की कमर तोड़ते हुए पंजाब से दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक तीन गुना कम किराए पर बस सेवा शुरू की है और अब राज्य के विभिन्न ज़िलों से करीब 25 बसें दिल्ली हवाई अड्डे के लिए चलती हैं।

VIDEO- अमृतपाल की भिंडरांवाला 2.0 बनने की सनक

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *