Punjab Politics: अकाली दल को बड़ा झटका, Ex MLA भाजपा में शामिल

Daily Samvad
1 Min Read

नई दिल्ली। Punjab Politics: पंजाब के जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा के उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने आज शिरोमणि अकाली दल (SAD) को बड़ा झटका दिया है। पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इंदर सिंह इकबाल दिल्ली स्थित भाजपा के कार्यालय में पहुंच कर पार्टी ज्वाइन किया। उनके साथ भाजपा हेडक्वॉर्टर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय उप प्रधान तरुण भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

आपको बता दें कि इंदर इकबाल अटवाल 2017 में रायकोट से अकाली दल की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें 29,019 वोट मिले थे। अटवाल चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे।

VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय

पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय #cmbhagwantman #cmmann #hindinews




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar