Jalandhar By Poll: भाजपा के मेजर सिंह समेत 17 मौजूदा और पूर्व पार्षदों ने ज्वाइन किया AAP, जालंधर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर में बड़ा सियासी धमाका हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के बड़े नेताओं को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवा रहे हैं। जालंधर के मौजूदा और पूर्व 17 कौंसलरों ने AAP ज्वाइन कर लिया है। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री मान थोड़ी देर में करेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

पंजाब खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह ने भाजपा छोड़ कर AAP ज्वाइन कर लिया है। मेजर सिंह कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया था। अब जब सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में आए गए तो मेजर सिंह ने भी भाजपा छोड़ सुशील रिंकू के साथ आप के हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इसके अलावा कांग्रेस के सुरिंदर लाडा, संदीप वर्मा, अकाली दल के मंजीत टीटू, कांग्रेस की डा. सुनीता रिंकू, रीतेश निहंग और बब्बी चड्ढा के साथ करीब 17 कांग्रेसी और अकाली व भाजपा नेताओं ने AAP ज्वाइन कर लिया है। इन लोगों के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री थोड़ी देर में करेंगे।

आपको बता दें कि सुशील रिंकू के साथी मेजर सिंह और हरसिमरनजीत सिंह बंटी अलग-अलग हो गए थे। कुछ महीने पहले तक सुशील रिंकू कांग्रेस में, मेजर सिंह भाजपा में औऱ हरसिमरनजीत सिंह बंटी आप में थे। लेकिन सुशील रिंकू के आप में आने के बाद मेजर सिंह भी आप में आ गए हैं।

चंदन ग्रेवाल के नाम की चर्चा

इस दौरान आज सबसे बड़ी चर्चा अकाली नेता चंदन ग्रेवाल की रही। चर्चा यह रही कि चंदन ग्रेवाल की एक क्लब में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मीटिंग चल रही है। जिससे चर्चा हुई कि चंदन ग्रेवाल आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं। हालांकि चंदन ग्रेवाल के नजदीकी लोगों का कहना है कि सफाई मजदूरों की मांगों को लेकर कोई मीटिंग चंदन ग्रेवाल सीएम के साथ कर सकते हैं, आप ज्वाइन करने का कोई सवाल नहीं है। आपको बता दें कि चंदन ग्रेवाल अकाली दल से सैंट्रल हलके में चुनाव लड़ा था।

VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *