⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 188 शब्द|📅 10 Apr 2023
डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर समाने आ रही है। खबर है कि अमृतपाल के साथी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे होशियारपुर से पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह अमृतसर में अपने गांव आकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पपलप्रीत 18 मार्च को अमृतपाल के साथ ही फरार हुआ था। इसके बाद वह साए की तरह उसके साथ चल रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
जल्द ही पुलिस पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी के बारे में पुष्टि करेगी। मामले में पुलिस अब से 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 350 से अधिक लोगों को रिहा भी किया जा चुका है। इसी बीच होशियारपुर पुलिस ने NRI जसविंदर सिंह पंगाली को पकड़ा था। लेकिन कोर्ट ने सबूतों के अभाव के बाद उसे छोड़ दिया।
VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय








