Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म, सरकार ने किसानों के लिए यह बड़े फैसले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 10 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सोमवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें किसानों के लिए अहम फैसले लिए गए। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसानों के हितों के लिए कोई फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

सरकार पंजाब की खेती को बचाना चाहती है। वे किसानों की ढाल बनकर खड़े हैं। पंजाब की कृषि को पीछे नहीं जाने दिया जाएगा। मान सरकार के नेतृत्व में हर गिरदावरी का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिर भी कोई दिक्कत हो तो उनसे या अधिकारियों से संपर्क करें। मंत्री धालीवाल ने कहा कि सीएम मान पंजाब में खराब हुई फसल के कारण बैसाखी से एक दिन पहले किसानों को मुआवजे के चेक बांटेंगे।

Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म, सरकार ने किसानों के लिए यह बड़े फैसले

किसानों को चेक देने के लिए 13 अप्रैल को अबोहर में वृहद कार्यक्रम होगा। इस दौरान किसानों को चेक दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम जब अबोहर जाएंगे तो उससे पहले ही किसानों के खातों में मुआवजे की राशि आ जाएगी। कृषि मंत्री धालीवाल ने कहा कि गिरदावरी रिपोर्ट सरकार के पास आते ही किसानों के खातों में पैसा डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में एक और फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि इस अवसर पर किसानों का आयोजन किया जाए। जैसा कि वे पंजाब में किसानों के हित के लिए आगे आए हैं, केंद्र को भी ऐसा ही करना चाहिए। किसानों को गेहूं की खरीद में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम मान साहब ने कल ही उच्च स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी सौंपी थी। गिरदावरी को क्षतिग्रस्त फसलों की निगरानी के आदेश दिए।

VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *