Punjab News: अमृतसर श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए DGP गौरव यादव, बोले- पंजाब का माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 10 Apr 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव अमृतसर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। उनके साथ डीसीपी परमिंदर भंडाल भी मौजूद थे। डीजीपी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान की मदद से देश में अशांति फैलाने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Punjab News: अमृतसर श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए DGP गौरव यादव, बोले- पंजाब का माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

डीजीपी ने प्रवासी भारतीयों से यह भी कहा कि अगर किसी को पंजाब के माहौल को लेकर कोई शंका हो तो वह अपने निकट संबंधियों से जानकारी लेकर अपनी शंकाएं दूर कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीधे तौर पर अमृतपाल का नाम लिए बगैर डीजीपी ने कहा कि कानून के मुताबिक उन्हें कानून के सामने पेश होना होगा और पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल निजता के लिए नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यहां आकर देखें कि पंजाब में कितना शांत माहौल है। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ISI खराब करने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इसके साथ ही डीजीपी ने लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की है।

VIDEO- पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *