Cryptocurrency: क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, Bitcoin ने पार किया 30,000 डॉलर का लेवल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 11 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Cryptocurrency: मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने मंगलवार को 30,000 डॉलर का लेवल पार किया। हालांकि, इसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई और यह 5.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,948 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी आने का बड़ा कारण इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी का असर और अमेरिका में बैंकिंग सिस्टम में मुश्किलें हैं।

Cryptocurrency: क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, Bitcoin ने पार किया 30,000 डॉलर का लेवल
Bitcoin

पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 1,661 डॉलर बढ़ी है। Ether का प्राइस 3.66 प्रतिशत बढ़कर 1,923 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में लगभग 65 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। Ether के लिए शंघाई अपग्रेड भी किया जाना है। इसके अलावा Avalanche, Polygon, Solana, Polkadot, Litecoin Tron और Wrapped Bitcoin के प्राइसेज भी बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

Tether, Binance Coin, USD Coin, Ripple, Cardano और Polygon में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 4.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.24 लाख करोड़ डॉलर पर था। CoinSwitch के क्रिप्टो इकोसिस्टम लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, “पिछले कुछ दिनों से एक कम रेंज में ट्रेड करने के बाद पिछले वर्ष जून के बाद से बिटकॉइन पहली बार इस लेवल पर पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन और गोल्ड के बीच जुड़ाव बढ़ा है। Ether के शंघाई अपग्रेड के बाद मार्केट का फोकस स्टेक्ड ETH विड्रॉल पर होगा। इसे लेकर सेंटीमेंट बुलिश है जिससे नया फंड आ सकता है। हालांकि, सभी स्टेक्ड ETH को एक साथ रिलीज नहीं किया जाएगा। इनवेस्टर्स इसके असर का आकलन करेंगे और इससे ETH के प्राइसेज में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव हो सकता है।”

VIDEO- कांग्रेस के Ex MLA सुरिंदर चौधरी अपनी चाची के खिलाफ AAP के लिए मांगेंगे वोट

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *