Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके में अवैध निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, भारत नगर मार्केट में अवैध रूप से बन रही हैं कई दुकानें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधऱ। Jalandhar News: लोकसभा के उपचुनाव की आड़ में शहर में अवैध निर्माण फिर से जोर पकड़ लिया है। जालंधर सैंट्रल हलके के गुरुनानक पुरा, भारत नगर, बशीरपुरा और कमल विहार इलाके में एक के बाद कई कामर्शियल निर्माण हो रहे हैं। इनमें ज्यादातर दुकानें अवैध रूप से बन रही हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

बशीरपुरा से कमल विहार फाटक होते हुए चौगिट्टी को जाती मेन रोड पर भारत नगर मार्केट में अवैध रूप से कई दुकानें बन रही हैं। यहां सैनी सीमेंट स्टोर के पास करीब 10 दुकानें बन गई हैं। अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर अभी तक कोई कार्ऱवाई नहीं की गई, जबकि इनकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

भारत नगर मार्केट में अवैध रूप से बन रही इन दुकानों की शिकायतें कई बार हो चुकी है। पता चला है कि ये दुकानें एक पूर्व पार्षद के संरक्षण में बन रही है। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। फिलहाल इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।

VIDEO- कांग्रेस के Ex MLA सुरिंदर चौधरी अपनी चाची के खिलाफ AAP के लिए मांगेंगे वोट

JALANDHAR BY POLL। Ex MLA सुरिंदर चौधरी ने छोड़ा चाची का साथ? AAP के RINKU की नई बिसात #jalandhar




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *