डेली संवाद ननकाना साहिब। Jalandhar News: पाकिस्तान के ननकाना साहिब (Nankana Sahib) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ननकाना साहिब में माथा टेकने गए एक सिख श्रद्धालु की मौत हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह सिख श्रद्धालु जालंधर का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोगिंदर सिंह की मौत हार्ट अटैक के आने से हुई है। वहीं पाकिस्तान सरकार ने शव का मृत्यु प्रमाण पात्र जारी कर दिया है। जल्द ही अब शव को अमृतसर के अटारी बॉर्डर के रास्ते से भारत लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
आपको बता दे कि जोगिंदर सिंह 9 अप्रैल को ही जत्थे के नेता अमरजीत सिंह के साथ पाकिस्तान गए थे। अभी वह पाकिस्तान में ही थे और वहीं पर ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया यहां उनकी मौत हो गई। वहीं अस्पताल ननकाना की तरफ से जोगिंदर सिंह का मृत्यु प्रमाण पात्र जारी कर दिया गया है।