Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर इंद्रजीत सिंह निक्कू छोड़ देंगे पंजाब! फेसबुक पर छलका दर्द

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 11 Apr 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Sidhu Moose Wala: पंजाबी गायब इंद्रजीत सिंह निक्कू (Inderjit Singh Nikku) पंजाब छोड़ने वाले हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। निक्कू ने लिखा है कि पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद मूसेवाला का परिवार और फैंस लगातार सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे हैं, लेकिन सिद्धू को कब इंसाफ मिलेगा। सिद्धू के माता-पिता और चाहने वाले क्या ऐसे ही तड़पते रहेंगे?

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर इंद्रजीत सिंह निक्कू छोड़ देंगे पंजाब! फेसबुक पर छलका दर्द
Inderjit Singh Nikku, Punjabi Singer
ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखते हुए निक्कू ने कहा कि लगता है अब मजबूरी में अपना वतन छोड़ना ही पड़ेगा, लेकिन मैं और मेरा परिवार ये कभी नहीं चाहते थे। लोगों के लिए गाने वाले के साथ तो पूरी दुनिया खड़ी है, लेकिन इंसाफ दिलवाने वाले पता नहीं क्यों सोए हुए हैं। मूसेवाला के कत्ल के लिए पूरी दुनिया इंसाफ मांग रही है। यदि पंजाब के बेटे को इंसाफ ये सरकार नहीं दिलवा सकती तो इसे सरकार कहलाने का कोई हक नहीं है।

निक्कू ने लिखा कि मैंने 25 वर्षों से अपने पंजाब में रहकर, पंजाबी मां बोली के जरिए गुरु की बख्शी दस्तार के कारण और पंजाबी गीतों के साथ लोगों की सेवा की है। सिद्धू की तरह अपना गांव मैंने भी नहीं छोड़ा, लेकिन अब दिल नहीं लग रहा, बल्कि बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता हो रही है। सिद्धू ने विदेशियों को भी पंजाबी सुनने लगा दिया था।

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर इंद्रजीत सिंह निक्कू छोड़ देंगे पंजाब! फेसबुक पर छलका दर्द

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

मरने के बाद भी करोड़ों रुपए टैक्स सिद्धू परिवार सरकार को दे रहा है, लेकिन सरकार उन्हें इंसाफ दिलवाने में फेल साबित हो रही है। यदि सिद्धू के परिजनों को इंसाफ नहीं मिलता तो आम लोगों का तो भगवान ही रखवाला है। लिखा कि मैंने खुद कई सरकार के लिए पता नहीं कितनी फ्री सेवा की, अब वाली सरकार के लिए दिन-रात एक कर दिया था, पर बुरे समय में मदद तो क्या करनी किसी ने हाल तक नहीं पूछा।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *