डेली संवाद, देहरादून। Sex Racket Busted: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे जिले विकासनगर से बड़ी खबर है। यहां लुधियाना, जालंधर और चंडीगढ़ की कई लड़कियां देह व्यापार करती हुई पकड़ी गई हैं। जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाली पंजाब की इन लड़कियों का आरोप है कि उन्हें देहरादून में डांस करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब उनसे जबरदस्ती देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के सीओ स्तर के अधिकारियों की टीम ने विकास नगर के होरावाला के एक रिसॉर्ट में छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी कर बड़े स्तर पर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चंडीगढ़, लुधियाना और हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि इस दौरान 15 लड़कियां अर्धनग्न हालत में पाई गईं।
पुलिस ने 15 लड़कियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। छापेमारी के दौरान 573 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि ये लोग जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और हरियाणा के हैं। यहां से लड़कियां लाकर रिसोर्ट में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
इस मामले में लुधियाना और जालंधर के कुछ लोग फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। सूत्रों के मुताबिक संजय नाम का व्यक्ति जालंधर और लुधियाना की लड़कियों को डांस के लिए ग्रुप में देहरादून बुलाता और फिर उनसे देह व्यापार करवाता। फिलहाल पुलिस खोजबीन में जुटी है।