डेली संवाद, बठिंडा। Bathinda Military Station Firing: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (Bathinda Military Station) में आज तड़के 4.30 बजे फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इस बारे में प्रेसवार्ता के दौरान एस.पी (डी) अजय गांधी ने बताया कि इस घटना में मौके पर राइफल के 19 खोल बरामद हुए हैं। फायरिंग की यह घटना मेस के पीछे बने बैरक में हुई. उन्होंने कहा कि इस घटना को दो व्यक्तियों ने अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
उन्होंने कहा कि जब जवानों पर फायर किया गया तो वे सो रहे थे। एसपी (डी) अजय गांधी ने बताया कि दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले 2 लोग थे जिन्होंने सिविल कपड़े पहने हुए थे। सैन्य पुलिस और हम मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी लगे हुए थे और फुटेज की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
फायरिंग के कारणों की जांच की जा रही है। इस हमले में इंसास रायफल के 19 खोखे बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेना के साथ संयुक्त जांच अभी जारी है। इस हमले में शहीद हुए जवानों के नाम सागर बन्नी, कमलेश, योगेश कुमार और संतोष हैं। उन्होंने कहा कि वह सेना के अधिकारियों के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं।
VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड






