Coronavirus Latest Update: 24 घंटे में 7830 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 40 हजार के पार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 12 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coronavirus Latest Update: भारत में बुधवार को कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के मामलों की संख्या में भारी उछाल देखा गया। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 7830 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले यानी मंगलवार को कुल 5,676 मामले सामने आए थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन नए मामलों के साथ देश में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या 40,215 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अभी कोरोना से संक्रमित 40,215 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.9 फीसदी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इसके साथ ही कुल 4,42,04,771 कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, यानी मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है। जबकि इस महामारी से अब तक देशभर में कुल 5,31,016 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *