Gold-Silver Price: फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी भी 75 हजार के पार, जानें नए भाव

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 12 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: देश में सोने और चांदी (Gold-Silver Price) की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। आज भी सोना और चांदी उच्च स्तर पर बने हुए हैं। सोना 60 हजार के ऊपर और चांदी 75 हजार के ऊपर कारोबार कर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 61 हजार के आसपास चल रहा है। सोने में आज का उच्चतम स्तर 60 हजार 950 है।

image credit: google.com
image credit: google.com
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इस समय सोने के भाव 60,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें 270 रुपए की बढ़ोतरी फिलहाल देखी जा रही है। वहीं, चांदी में एक बार में 700 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा गया और फिलहाल चांदी 651 रुपये के उछाल के साथ 75,691 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर देखी जा रही है। चांदी में आज 75,578 रुपए का ऊपरी स्तर देखा गया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

आपको बता दें कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 550 रुपये बढ़कर 61,460 रुपये प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 540 रुपये बढ़कर 61,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 550 रुपये बढ़कर 61,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 61,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कोलकाता 550 रुपए के उछाल के साथ 61,310 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *