HDFC Bank: लोन होंगे सस्ते, घटेंगी EMI, इस बड़े प्राइवेट बैंक ने घटाई MCLR दर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 13 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। HDFC Bank: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक में से एक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी राहत दी है। साथ ही जो लोग लोन लेना चाहते हैं ऐसे लोगों को भी एक मौका मिलेगा। बैंक ने कुछ चयनित समयावधि के लिए मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 85 बेसिस पॉइंट तक की कटौती की है। बदले हुए नए रेट 10 अप्रैल से ही लागू हो गए हैं।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल में रेपो रेट (Repo rate) में कोई बदलाव नहीं किया था। इसके बाद से यह उम्मीद की जा रही थी बैंक अपने ग्राहकों सस्ते लोन का फायदा देंगे। आरबीआई की घोषणा के बाद एमसीएलआर (MCLR) में कटौती करने वाला एचडीएफसी (HDFC bank) देश का पहला बैंक है। एचडीएफसी बैंक से लोन लेने वाले लोगों को इसका फायदा होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इस कमी के बाद ओवरनाइट एमसीएलआर 7.80 परसेंट रह गया है। इससे पहले यह 8.65 प्रतिशत था। इसमें 85 बेसिस पॉइंट्स की कमी की गई है। इसी के साथ एक महीने का एमसीएलआर (MCLR) भी 8.65 फीसदी से 7.95 फीसदी रह गया है। इसमें भी 70 बेसिस पॉइंट्स की कमी की गई है। इसके अलावा तीन महीने के एमसीएलआर में 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अब यह 8.7 प्रतिशत से गिरकर 8.3 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही इस प्राइवेट बैंक ने 6 महीने का एमसीएलआर 10 बेसिस प्वॉइंट कम कर 8.7 प्रतिशत कर दिया गया है। बता दें कि आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा नीति की हाल में हुई बैठक में रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया था।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *