Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा ‘परिवर्तन’ स्कीम के अधीन मुफ़्त दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 389 शब्द|📅 13 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सोच के अंतर्गत नौजवानों को कुशल बनाकर नौकरियों के योग्य बनाने के लिए पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने ‘परिवर्तन’ स्कीम की शुरुआत की। इस स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को ज़्यादा माँग वाले चुनिंदा सात पाठ्यक्रमों (जॉब रोल्ज़) के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा ‘परिवर्तन’ स्कीम के अधीन मुफ़्त दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि इस मंतव्य के लिए प्लॉट नंबर 1 15, सैक्टर-101, अल्फा आई.टी. सिटी, एस.ए.एस. नगर में प्रशिक्षण देने के लिए अति-आधुनिक सुविधाओं से लैस एक केंद्र स्थापित किया गया है। स्कीम की शुरुआत करने के बाद अमन अरोड़ा ने इस सैंटर का निरीक्षण किया और वहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नौजवानों के साथ बातचीत की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने ज़ोर देकर कहा नौजवानों के लिए रोजग़ार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए इस तरह की योजनाएँ समय की ज़रूरत हैं। उन्होंने कहा कि यह उद्योगों कुशल मानव संसाधन प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

डायरैक्टर रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण दीप्ति उप्पल ने बताया कि नौजवानों को सात प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें जनरल ड्यूटी एसिस्टेंट, मेडिकल लैब टैक्नीशियन, हॉस्पिटल फ्रंट डैस्क एग्जिक्यूटिव, रिटेल सेल्ज़ एसोसिएट-कम-कैशियर, अकाउँट एग्जिक्यूटिव, जूनियर सॉफ्टवेयर डिवेल्पर, सर्च इंजन मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस योजना संबंधी अधिक जानकारी देते हुए दीप्ति उप्पल ने बताया कि 10वीं और 12वीं पास (पाठ्यक्रम अनुसार) विद्यार्थी इस योजना के अधीन अपने आप को रजिस्टर और सर्टिफाइड करवा सकते हैं। पी.एस.डी.एम. की सी.एस.आर. स्कीम के अंतर्गत राज्य भर के 2100 विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण मुफ़्त दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को उनके पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एन.एस.डी.सी.) के अंतर्गत सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा ‘परिवर्तन’ स्कीम के अधीन मुफ़्त दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण

कोर्स का पाठ्यक्रम नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फेमवर्क के अनुसार होगा। उन्होंने आगे कहा कि विभाग कौशल विकास योजनाएँ बनाने और चलाने के लिए इस मिशन को सरकार के लिए संपर्क का सिंगल प्वाइंट बनाने के लिए लगातार यत्नशील है। जि़क्रयोग्य है कि परिवर्तन स्कीम, जो पंजाब कौशल विकास मिशन और एच.डी.एफ.सी. बैंक लिमिटेड की एक पहल है, को प्रशिक्षण पार्टनर मैसर्ज ओरियन ऐजुकेशनल सोसायटी के द्वारा लागू किया जाएगा।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *