Air India Pilot Arrested: एयर इंडिया का पायलट गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 14 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Air India Pilot Arrested: एयर इंडिया के पायलट (Air India Pilot) को डेराबस्सी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसपर पुलिस ने आरोप लगा है कि उसने 17 साल पहले जाली पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र बनाकर सरकारी नौकरी हासिल की थी। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उक्त मामले को लेकर डेराबस्सी पुलिस द्वारा 18 जनवरी 2022 को आईपीसी की धारा 199 व 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के पायलट को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

आरोपी की पहचान पायलट अमित पुत्र यशदेव निवासी गांव भवात थाना जीरकपुर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. परमजीत सिंह ने बताया कि यह मामला साल 2006 का है। इस मामले में शिकायतकर्ता मनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने साल 2006 में नॉन क्रीमी के तहत ओ.बी.सी. का सर्टीफिकेट लेने के लिए तहसीलदार डेराबस्सी के पास अर्जी दी थी।

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *