डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीलत अंगुराल ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवा दिया। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहिंदर भगत को गले में पटका डालकर AAP ज्वाइन करवाया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा को वेस्ट हलके में सबसे बड़ा झटका दिया है। सुशील रिंकू जहां कांग्रेस को खत्म करने में जुटे हैं। वहीं, शीतल अंगुराल भाजपा को खत्म में जुटे हुए हैं। यानि वेस्ट हलके से कांग्रेस और भाजपा पूरी तरह से टूट चुकी है। शीतल अंगुराल लगातार भाजपा को भेदने में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
भाजपा के इस टूट से बड़ा झटका लगा है। हालांकि विधानसभा चुनाव में ही मोहिंदर भगत के AAP में जाने की चर्चा हो रही थी, लेकिन वे नहीं गए औऱ भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव हार गए। आज जिस शीतल अंगुराल से मोहिंदर भगत चुनाव हारे थे, उन्हीं अंगुराल ने अब मोहिंदर को आप ज्वाइन करवा दिया।

कांग्रेस के जगदीश राजा कई कौंसलरों के साथ AAP जाएंगे
उधर, खबर है कि कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगने वाला है। निर्वतमान मेयर जगदीश राजा कुछ कांग्रेसी कौंसलरों के साथ AAP ज्वाइन करने जा रहा है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में जालंधर सैंट्रल हलके राजिंदर बेरी चुनाव हार गए थे, तब ये आरोप लगा था कि जगदीश राजा ने बेरी का साथ नहीं दिया।
BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey









