Guinness World Record: 500 दिनों तक गुफा में रहने वाले स्पेनिश एथलीट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 15 Apr 2023

डेली संवाद, स्पेन। Guinness World Record: स्पेन की 50 साल की एथलीट बीट्रीज फ्लेमिनी 500 दिन गुफा में रहने के बाद बाहर आ गई हैं। इसी के साथ उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। फ्लेमिनी ग्रेनाडा शहर के पास 230 फीट गहरी एक गुफा में रहती थी। इस दौरान उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं रहा। बाहर आने के बाद बीट्रीज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बीट्रिज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 500 दिन पूरे होने के बाद जब उनकी टीम उन्हें लेने आई तो वह सो रही थीं। उसे क्या पता था कि उसका लक्ष्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह गुफा में एक्सरसाइज, पेंट, ड्रॉ और हैट बुनती थीं। इसके अलावा उन्होंने 60 किताबें पढ़ीं और 1000 लीटर पानी भी पिया। बीट्रिज ने कहा कि शुरुआत में वह हर दिन दिन गिनती थी। लेकिन फिर 65 दिन बाद उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उसने कहा कि अन्य परियोजनाओं को शुरू करने से पहले, वह अपने शरीर और दिमाग में होने वाले बदलावों का अध्ययन करने के लिए डॉक्टर के पास जाएगी। फ्लेमिनी जब गुफा में गईं तब उनकी उम्र 48 साल थी। उन्होंने इस चैलेंज की शुरुआत 20 नवंबर 2021 को की थी। फ्लेमिनी की टीम ने कहा कि उन्होंने सबसे लंबे समय तक गुफा में रहने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *