Operation Amritpal: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल का करीबी सरहिंद से गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: एक तरफ जहां पंजाब पुलिस लगातार भगोड़े अमृतपाल सिंह की लगातार तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर अमृतपाल के साथियों पर भी पुलिस की नजर है। इसी के चलते अमृतसर ग्रामीण पुलिस को अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सरहिंद से जोगा सिंह को गिरफ्तार किया है। यहां हम आपको बता दे कि इससे पहले पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत जिला न्यायालय कपूरथला में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील को उठाया था। उसने अमृतपाल को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डाली थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

डीआईजी नरिंदर भार्गव ने कहा कि जोगा सिंह को अमृतसर ग्रामीण पुलिस और होशियारपुर द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि जोगा सिंह ने अमृतपाल को भागने में मदद की थी। जोगा सिंह अमृतपाल के काफी करीबी हैं। उन्होंने कहा कि फरार होने के समय जोगा सिंह भी अमृतपाल सिंह के साथ था।18 मार्च से 28 मार्च तक जोगा सिंह अमृतपाल सिंह के साथ था।

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *