Punjab Politics: मालविंदर कंग ने चरणजीत चन्नी पर साधा निशाना, कहा- बेचारा बनने की कर रहे कोशिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 15 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कल सीबीआई के सामने पेश होकर पंजाब सरकार पर बड़ा सवाल उठाया है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इन सवालों का जवाब दिया। मलविंदर कंग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अब प्रेस कांफ्रेंस कर पंजाब की जनता के सामने सहानुभूति मांगने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि चन्नी कल बेचारा बनने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी अब गलत तथ्य पेश कर राय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे तथ्य पेश कर चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि विजिलेंस द्वारा अब इन लोगों का सच सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्हें गरीबों की याद क्यों नहीं आई?

उन्होंने आगे कहा कि चन्नी चन्नी खुद को गरीब कहते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे झूठे तथ्य पेश करके चन्नी लोगों की हमदर्दी लेने की कोशिश कर रहे थे। मलविंदर सिंह कांग ने चरनजीत सिंह चन्नी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही नौटंकी करती आ रही है और अब भी चन्नी नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब एससी वजीफा घोटाला हुआ तो मंत्री होते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने इस घोटाले का विरोध क्यों नहीं किया?

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

कंग ने कहा कि चन्नी ने किसी भी पद पर एक भी एससी कोटे के व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया है और अब वह एससी समुदाय की बात कर रहे हैं। इसके अलावा मलविंदर सिंह कांग ने सुखबीर सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोला है उन्होंने कहा कि उनकी सरकारों ने सरकारी स्कूलों को अकेला छोड़ दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया है।

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *