Jalandhar News : दीपक सहोता बने भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के 12 बस्तियों के प्रधान, मीडिया इंचार्ज अमन गिल ने दी बधाई 

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के मीडिया इंचार्ज पंजाब अमन गिल की अगुवाई में आज दीपक सहोता को भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की ओर से 12 बस्तियों का प्रधान नियुक्त किया गया।

दीपक सहोता को नियुक्त करने के लिए खासतौर पर भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के मुख्या संचालक अनिल हंस पहुंचे और जालंधर वेस्ट से वार्ड नंबर 43 के कौंसलर संदीप वर्मा, गौरव भगत, RK गिल, बंटी गिल शामिल हुए। भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की जालंधर की पूरी टीम पहुँची।

भारत रत्न बाबा साहिब अंबेडकर जी के 132वे जन्मदिवस पर भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की तरफ से विशाल चेतना रैली निकाली गई। जिसमे मुख्य तौर पर अनिल हंस पहुंचे।

यह चेतना मार्च जालंधर कैंट से होते हुए मोहल्ला नंबर 30 पहुंची। इसके उपरांत चेतना मार्च रामा मंडी से होकर डॉक्टर बी.आर अम्बेडकर चौक पहुंची। इस रैली के दौरान विशेष तौर पर अमन (पाह जलांधरिया) को जिला प्रधान नियुक्त किया गया।

Video – चौधरी ने आखिर पलटी क्यों मारी?















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *