Jalandhar News: डेली संवाद खबर का असर- प्लाजा होटल की अवैध मार्केट सील, ATP पूजा मान का बड़ा एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 17 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने प्लाजा होटल को तोड़ कर बनाई गई मार्केट और दुकानों को निगम की टीम ने अभी-अभी सील कर दिया है। अवैध बने इस मार्कीट का डेली संवाद ने पर्दाफाश किया था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस भेजा और इसे आज सील कर दिया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर एटीपी पूजा मान और उनकी टीम ने प्लाजा होटल की अवैध मार्कीट सील कर दिया। अवैध रूप से बनाई गई इस मार्कीट को लेकर डेली संवाद ने कई बार खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद निगम कमिश्नर मार्कीट को सील करने का आदेश दिया था। आदेश के करीब तीन महीने बाद प्लाज होटल की मार्केट सील कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

एटीपी पूजा मान ने बताया कि कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर कार्ऱवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कई और इमारतों को जल्द सील किया जाएगा। कमिश्नर ने इसके लिए आदेश दे दिया है। पूजा मान के मुताबिक अवैध रूप से बनी इमारतों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रगति होटल कब होगा सील

नगर निगम के कमिश्नर ने प्रगति होटल को सील करने का भी आदेश जारी कर रखा है। अगला नंबर प्रगति होटल का है। डेली संवाद ने अवैध बने प्रगति होटल की खबरें लगातार चलाई थी, इसके बाद कमिश्नर प्रगति होटल को सील करने का आदेश जारी कर रखा है। एटीपी पूजा मान ने कहा है कि जल्द ही इस होटल को भी सील किया जाएगा।

VIDEO- मोहिंदर भगत ने क्यों छोड़ी BJP? पहली बार बताया सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *