Punjab News: महिला ने चेहरे पर बनवाया तिरंगा झंडा, सेवादार ने गोल्डन टेंपल में जाने से रोका, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 17 Apr 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: गोल्डन टैंपल में एक महिला को उस समय जाने से रोक दिया गया, जब वह अपने चेहरे पर तिरंगा झंडा लगाए हुई थी। दावा है कि एक सेवादार गोल्डन टेंपल में दर्शन करने जाती हुई महिला को केवल इसलिए रोक देता है, क्योंकि उसके चहरे पर भारत का झंडा लगा है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वीडियो दरबार साहिब की एंट्री का है, जहां से आगे जाने के लिए महिला को रोक दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। खास बात यह है कि जब महिला को दर्शन के लिए जाने से रोका गया तो सेवादार ने कहा कि यह पंजाब है, भारत नहीं, इसलिए भारत का झंडा लगाए अंदर दर्शन करने नहीं जा सकते।

वीडियो के अंत में सेवादार महिला का फोन तोड़ते नजर आया, जिसमें ये वाकया कैद हुआ। मामला सामने आने के बाद अब गोल्डन टेंपल का कार्यभार संभलने वाली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी यानी SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल का बयान सामने आया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने कहा, “बच्चे का जो झंडा बना था वह राष्ट्रीय ध्वज नहीं था, क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। वह कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक पार्टी का झंडा भी हो सकता है। मैं उस अधिकारी के व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सेवादार से यह पूछ रहा है कि आपने महिला को अंदर क्यों नहीं जाने दिया। इस पर सेवादार ने कहा कि ये फ्लैग है। इस पर शख्स पूछता है कि ये इंडिया नहीं है, तो सेवादार कहता है कि नहीं ये पंजाब है। इस पर दोनों के बीच बहस हो जाती है।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *