Accident News: राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 करोड़ का दान देने वाले महंत की सड़क हादसे में मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 18 Apr 2023

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Accident News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के खाक चौक तेरा भाई त्यागी से जुड़े रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ, जहां मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Accident News: राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 करोड़ का दान देने वाले महंत की सड़क हादसे में मौत

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इस हादसे में कनक बिहारी दास समेत दो लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि अयोध्या में निर्माणाधीन विशाल राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये दान कर सुर्खियों में आए कनक बिहारी दास फरवरी 2024 से अयोध्या में यज्ञ करने जा रहे थे। बता दें कि, अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में एक करोड़ रुपये दान कर चर्चा में आए कनक बिहारी दास अयोध्या में फरवरी 2024 से नौ कुंडीय यज्ञ करने वाले थे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में खाक चौक मंदिर की ओर से एक चेक सौंपा गया। उस चेक में 1 करोड़ 11 लाख रुपये मंदिर के त्यागी संत कनक बिहारी दास ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपे। इसी को लेकर महंत कनक बिहारी दास चर्चा में आए थे। लेकिन अब उनके निधन के बाद पवित्र नगरी अयोध्या के संतों में शोक की लहर है।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

https://youtu.be/_GsbZlKTdB0
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *