Coronavirus Latest Update: भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में नए 7,633 केस आए सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 18 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coronavirus Latest Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के सात हजार 633 नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार सुबह देश में कोरोना के 61 हजार 233 मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

देश में अब तक कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 4,48,34,859 हो गई है। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 31 हजार 152 पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में हुई हैं। वहीं, हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। मरने वालों की संख्या में केरल की तरफ से भी चार मौतें बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

देश में फिलहाल वर्तमान में रोजाना संक्रमित होने की दर 0.14 दर्ज की गई है। वहां मरीजों के ठीक होने की दर 98.68 है। वहीं, कोरोना से राहत पाने वालों की संख्या 4,42,42,474 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *