Jalandhar By Poll: भाजपा ने प्रत्याशी इंदर इकबाल अटवाल ने दाखिल किया नामांकन, रैली करके दिखाई ताकत

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,038 शब्द|📅 18 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर BJP ने कपूरथला रोड स्थित पुडा मैदान में रैली आयोजित की। इसी बीच भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल अटवाल DC ऑफिस में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गए। उनके साथ प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया मौजूद रहे।

रैली में मौजूद भाजपा नेताओं ने मोदी के विकास कार्यों के नाम पर जन समर्थन मांगा। प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया और कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल को बिखरा हुआ कुनबा बताया। वक्ताओं ने कहा कि जिनके अपने घर ही बिखरे हुए हैं वह पंजाब को क्या संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

दिल्ली के सांसद एवं पंजाब के राज गायक हंस राज हंस ने कहा कि कांग्रेस-अकाली दल से लेकर आम आदमी पार्टी सभी को देख लिया है। अब भाजपा को एक बार मौका देकर देखो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बब्बर शेर कहते हुए कहा कि यदि देश और प्रदेश की तरक्की चाहिए तो नरेंद्र मोदी के हाथ पंजाब से मजबूत करें। उन्होंने इस अवसर पर मोदी और भाजपा पर बनाया एक गीत भी सुनाया।

भगवा रंग में रंगने के बाज पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस लावारिस पार्टी है। इसमें सभी नेता दिशाहीन हैं। जो पार्टी अपना घर नहीं संभाल सकती वह पंजाब को क्या संभालेगी। अकाली दल का भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि अपने पड़ोसी राज्य राजस्थान में देख लें कांग्रेस का क्या हाल है। अकाली दल का हाल यह है कि कार्यकर्ता अपने लीडर को लीडर मानने के लिए तैयार नहीं है।

आम आमी पार्टी के पास पंजाब में 92 विधयाक हैं

उन्होंने कहा कि पंजाब असुरक्षित हाथों में हैं। हम भाजपा को आगे लाकर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंदर इकबाल सिंह एक मजबूत नेता हैं। हमें किसी भी प्रकार के लालच से बचना है और उसी उम्मीदवार चुनना है जो केंद्र में आपकी आवाज को उठा सके।

सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन में ने कहा कि आम आमी पार्टी के पास पंजाब में 92 विधयाक हैं, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी संगरूर लोकसभा की सीट हार जाना मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी के लिए बहुत ही शर्म की बात है। आम आदमी पार्टी को जालंधर में चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा तक नहीं मिला।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के झूठे वादों की सच्चाई जनता शुरूआती तीन महीनों में जान गई थी। यही कारण रहा कि संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सीट पर ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हरा कर भगवंत मान को इसका जवाब दे दिया और अब जालंधर जनता जवाब देगी।

हत्याएं, डकैतियाँ, फिरौती, लूटपाट

एक साल बाद आज पंजाब की स्थिति यह है कि राज्य की जनता आप सरकार से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती हैं आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पूर्व पंजाब की जनता से ढेरों वादे किए थे, लेकिन अभी तक पूरे नहीं किए। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है, रोजाना कहीं हत्याएं, डकैतियाँ, फिरौती, लूटपाट आदि की घटनाएँ घटित हो रही हैं और सरकार व् प्रशासन इन पर नकेल डालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।

पंजाब में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। ऐसे में राज्य में निवेश कहां से आएगा और रोजगार के मौके कैसे पैदा होंगे? इसका कारण यह है कि लोग अब भाजपा के शासन वाले गुजरात, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश व हरियाणा जैसे राज्यों में की गई तरक्की के नए मुकाम देख रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास हो चुका है कि भाजपा ही अब पंजाब का भविष्य है और पंजाब के बिगड़े हालात भी भाजपा के जरिए ही सुधर सकते हैं। लिहाजा लोग अब भाजपा को पंजाब में लाने का मन बना चुके हैं।

आवाज़ लोकसभा में बुलंद करेंगें

परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि सूबे की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। केंद्र से मिले पैसे तक लिकास के कार्यों परह खर्च नहीं कर सकी। जालंधर की ही बात करें तो फंड होने के बावजूद यहां पर विकास कार्य नहीं हो सके। स्मार्ट सिटी में घोटाले हुए लेकिन सरकार ने इसकी जांच नहीं करवाई बल्कि जो भ्रष्टाचारी थे उन्हें आप में शामिल कर लिया।

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने अपने संबोधन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे देश में विकास की धारा बह रही है और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ घर घर पहुँच रहा है। अटवाल ने जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह अपने जिले की जनता की आवाज़ लोकसभा में बुलंद करेंगें ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास देश के अन्य राज्यों के जिलों में करवाया जा रहा है, वैसे ही जालंधर में भी विकास करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए पहले भी तत्पर रहते थे और अब भी वैसे ही उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस विशाल रैली सोम प्रकाश, मनोरंजन कालिया सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह सिरसा, विनोद चावड़ा, हंस राज हंस, अविनाश राय खन्ना, श्वेत मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, बिक्रमजीत सिंह व मोना जयसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका, बीबी जयइंद्र कौर, फतेहजंग सिंह बाजवा, राकेश राठौर, मनप्रीत बादल, डॉ. सुभाष शर्मा, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, जयवीर शेरगिल आदि सहित प्रदेश व जिला लीडरशिप भी उपस्थित थी।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मैदान में जुटी हुई है। चुनावी रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा रैली स्थल गांधी वनिता आश्रम पुड्डा मैदान, जैन भवन, कपूरथला रोड के सामने पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनार्जन कालिया, प्रदेश सचिव राजेश हनी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला महासचिव सलिल कपूर आदि भी मौजूद थे।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *