Punjab Farmers Protest: किसानों ने किया बड़ा ऐलान, आज पंजाब में इतने बजे तक रोंकेंगे ट्रेनें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 18 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठन आज पूरे पंजाब में ट्रेनों को रोक कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाम में की गई कटौती को लेकर किसानों में विरोध है, जिसके चलते किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेनें रोकेंगे, जिससे रेल यातायात प्रभावित होगा।

Punjab Farmers Protest: किसानों ने किया बड़ा ऐलान, आज पंजाब में इतने बजे तक रोंकेंगे ट्रेनें

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में 18 जगहों पर ट्रेनों को रोका जाएगा जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खबरों की मानें तो किसान पूरे पंजाब में अमृतसर, फिल्लौर, समराला और मालवा क्षेत्र बठिंडा, पटियाला, फिरोजपुर में 18 स्थानों पर धरना देंगे। किसानों का कहना है कि उन्हें दोहरी मार पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इसके साथ ही खुद किसान संगठनों ने लोगों से आज ट्रेनों से यात्रा नहीं करने की अपील की है। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित करे और किसानों की पूरी फसल बिना काटे काट ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उन्हें नुकसान पहुंचाया और अब सरकारें फसलों के दाम कम करने लगी हैं।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *