डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: NIA लंबे समय से पंजाब में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की जांच कर रही है। NIA की जांच के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरबजीत सिंह के पाकिस्तानी एजेंसियों से संपर्क पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
इन एजेंसियों द्वारा पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई की जा रही है। एनआईए की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी संगठन पंजाब समेत पड़ोसी इलाकों में हथियार और ड्रग्स भेज रहे हैं। पाकिस्तानी एजेंसियों से संबंधों के खुलासे के बाद अब NIA सरबजीत का फोन अपने कब्जे में लेकर जांच करने जा रही है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
इसके साथ ही आपको बता दें कि सब-इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले साल धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। 8 जनवरी 2022 को 11 पुलिस कर्मियों के प्रमोशन के लिए सूची जारी की गई थी। इस लिस्ट में तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के हस्ताक्षर थे। जब डीजीपी को इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि पुलिस कर्मियों की जारी की गई पदोन्नति सूची फर्जी है।
VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड








