Punjab News: लोक संपर्क विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता की, प्रचार मुहिमों के लिए लक्ष्य किए निर्धारित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 19 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: केवल एक साल के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आम आदमी की भलाई के उद्देश्य से कई नयी पहलकदमियों को लागू करके एक नया रिकार्ड कायम किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में एक बड़ी प्रगतिशील तबदीली का आधार बांधा है, जिसके अंतर्गत 23 जिलों में 117 स्कूल आफ एमिनेंस, 500 आम आदमी क्लीनिक, हरेक परिवार के लिए 300 यूनिट प्रति महीना मुफ़्त बिजली जैसे नवीन प्रयासों ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने शुरू कर दिए हैं, इसको ज़मीनी स्तर पर भी देखने की जरूरत है।

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री का पद संभालने के बाद पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये इस बात पर ज़ोर दिया कि पंजाब सरकार की प्राप्तियों को ख़ास तौर पर ज़मीनी स्तर पर लोगों तक पहुँचाने की ज़रूरत है जिससे राज्य के दूर-दूराज वाले इलाकों तक भी सूचना का प्रसार उचित ढंग से किया जा सके।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

विभाग को और भी जोश और सक्रियता के साथ काम करने की ताकिद करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को गेहूँ के चल रहे सीजन के दौरान भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब भर में उपलब्ध कराए किसान अनुकूल बुनियादी ढांचे के इलावा कुछ और अहम पहलूओं पर केंद्रित एक सकारात्मक प्रचार मुहिम को लागू करने की अपील की। इसके इलावा आम आदमी क्लीनिकों में किये गए टैस्टों की संख्या, बाग़बानी और पूर्व सैनिक भलाई के क्षेत्रों में अन्य भलाई स्कीमों का प्रचार-प्रसार भी शामिल है।

उन्होंने लोक संपर्क अधिकारियों को कहा कि वे सभी सोशल मीडिया हैंडलज़ की एक मज़बूत साधन के तौर पर प्रयोग करें और लोगों को ज़मीनी स्तर पर राज्य सरकार की अलग-अलग पहलकदमियों और अन्य विकास कामों के बारे पहले की अपेक्षा भी तेज़ी से जानकारी प्रसारित करने को यकीनी बनाएं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इससे पहले विभाग के सचिव स. मालविन्दर सिंह जग्गी ने विभाग के प्रैस सैक्शन, सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया आदि के कामकाज के बारे मंत्री को अवगत करवाया और भरोसा दिया कि मंत्री द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों की पूरी ईमानदारी के साथ यथावत पालना की जायेगी।

इस मौके पर दूसरों के इलावा डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग सन्दीप सिंह गढ़ा, अलग-अलग शाखाओं के मीडिया प्रमुख और मुख्यालय के लोक संपर्क अधिकारी/सहायक लोक संपर्क अधिकारी और जिलों के लोक संपर्क अधिकारी/ सहायक लोक संपर्क अधिकारी भी उपस्थित थे।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *