Gangster Mukhtar Ansari: सीएम मान ने मुख्तार अंसारी के 55 लाख के बिल की फाइल भेजी वापस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 20 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gangster Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी से जुड़े लाखों रुपये के कानूनी खर्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी बलतेज पन्नू के मुताबिक इस संबंध में करीब 55 लाख रुपये की भुगतान की फाइल वापस कर दी गई है। यह बिल सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील का था।

जिन्होंने कैप्टन सरकार के दौरान पंजाब की रोपड़ जेल में मुख्तार अंसारी की हाजिरी बरकरार रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। इस वकील की एक-एक पेशी पर पंजाब सरकार को करीब 11 लाख रुपए का खर्च आया। राज्य में मुख्तार अंसारी के खिलाफ करीब 47 मुकदमे दर्ज हैं, जिसके लिए विशेष अदालत का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर पकड़ा, विदेश भागने की फिराक में थी

यूपी पुलिस चाहती थी कि पंजाब सरकार मुख्तार अंसारी को वापस भेजे, लेकिन पंजाब सरकार अंसारी को वापस भेजने से इनकार करती रही। जंहा इस बात का पता चला है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 बार पंजाब सरकार को पत्र लिखकर मुख्तार अंसारी की वापसी की मांग की थी और हर बार पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी की खराब तबीयत का जिक्र किया था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

आखिरकार उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके खिलाफ पंजाब सरकार ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता की सेवाएं लेकर केस लड़ा। इसी मामले का फीस बिल 55 लाख रुपए था। मुख्यमंत्री कार्यालय को लगता है कि क्यों 55 लाख रुपये का बोझ राजकोष पर डाला जाए, जिसके कारण भुगतान की गई फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा वापस कर दी गई है।

VIDEO- बर्खास्त पुलिस अफसर राजजीत सिंह ड्रग रैकेट का मास्टरमाइंड या मोहरा!

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *