डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: पति की साख के लिए मैदान में उतरीं पत्नी। जी हां… जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पति सुशील रिंकू के लिए पत्नी सुनीता रिंकू चुनावी प्रचार में कूद पड़ी हैं। पति सुशील रिंकू की राजनीतिक कैरियर को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कॉलेज के लेक्चरर की नौकरी भी छोड़ दी।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थी
डा. सुनीता रिंकू अपने मासूम बेटे प्रथमवीर को घर में दादी के पास छोड़कर खुद मैदान में उतर गई हैं। सुनीता रिंकू खुद भी निवर्तमान पार्षद हैं। वह सुबह आठ बजे घर से निकल जाती हैं। बीच बीच में फोन पर अपनी सास से बात करके बेटे प्रथमवीर का हाल चाल पूछती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
डोर टू डोर प्रचार में सारा दिन पैदल चलने से थक जाती हैं। शाम को मीटिंग का दौर शुरू हो जाता है। सुनीता का कहना है कि पिछले चुनावों में भी उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर पति का साथ दिया, इस बार मैदान बड़ा है, इसलिए मेहनत ज्यादा। लेकिन आखिर में फतेह हमारी ही होगी।