Punjab Crime News: पंजाब में बस स्टैंड के बाहर युवक पर हमला, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 20 Apr 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Crime News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के बस स्टैंड के बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना बस स्टैंड के बाहर कुछ नौजवानों द्वारा एक युवक को पीटने का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

बताया जा रहा है कि पहले नौजवानों ने युवक को बस स्टैंड के अंदर पिता और बाद में उसको बस स्टैंड से बाहर लेकर भी उसको खूब पीटा गया है। जब आस पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो पीटने आए लड़के वहां से भाग गए। जिसके बाद युवक को लोगों द्वारा उठा के उसको अस्पताल भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा हमलावरों की पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ युवक से मारपीट होने के कारणों का अभी तक फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

VIDEO- बर्खास्त पुलिस अफसर राजजीत सिंह ड्रग रैकेट का मास्टरमाइंड या मोहरा!

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *