Travel Agent: ट्रैवल एजैंट ने 8 लाख रुपए ठगे, हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 20 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Travel Agent: पंजाब में मोहाली के खरड़ निवासी ट्रैवल एजेंट ने व्यक्ति को कनाडा वर्क परमिट पर भेजने के लिए उससे 8 लाख रुपये ले लिए। मगर एंबेसी में उसकी फाइल लगाते समय उसके साथ IELTS का फर्जी सर्टिफिकेट लगा दिया। जिसके चलते कनाडा एंबेसी ने आवेदक पर दो साल के लिए बैन लगा दिया।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने आरोपित ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट व अन्य अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई दिलबाग राय ने बताया कि उसकी पहचान खरड़ के सन्नी इंक्लेव की गली नंबर 3 निवासी जगतार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने तरनतारन के गांव दुबली निवासी रणजीत सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपी का लुधियाना के गिल चौक में दफ्तर था। बात करने पर उसने रणजीत सिंह को अपने दफ्तर में बुला लिया। जहां उसने वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 8 लाख रुपये ले लिए। उक्त ट्रेवल एजैंट ने उसे बताए बगैर उसकी फाइल में आयलेट्स का फर्जी सर्टिफिकेट लगा दिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपी एजैंट के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी।

VIDEO- बर्खास्त पुलिस अफसर राजजीत सिंह ड्रग रैकेट का मास्टरमाइंड या मोहरा!

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *