Yemen Stampede: दान वितरण के दौरान मची भगदड़, 85 की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 20 Apr 2023

डेली संवाद, यमन। Yemen Stampede: यमन की राजधानी में बुधवार देर रात वित्तीय सहायता बांटने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई जिसमें कम से कम 85 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, सना के ओल्ड सिटी में हादसा तब हुआ जब व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग जमा हुए थे।

Yemen Stampede: दान वितरण के दौरान मची भगदड़, 85 की मौत, कई घायल

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना आयोजित कार्यक्रम को हादसे के लिए दोषी ठहराया है। हूती नियंत्रित आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान के अंतिम दिनों में व्यापारियों द्वारा जकात बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। प्रवक्ता ने इस घटना को ‘दुखद’ बताया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। दान की सामग्री बांटने के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल 2 चश्मदीदों ने बताया कि स्कूल में सैकड़ों लोग डोनेशन लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। हर किसी को 5,000 यमनी रियाल या फिर लगभग 9 अमेरिकी डॉलर मिलने वाले थे। लेकिन इस दौरान भगदड़ मच गई।

Video- पंजाब पुलिस का बर्खास्त PPS अधिकारी ड्रग रैकेट का मास्टरमाइंड या फिर सिर्फ मोहरा?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *