Amritpal Singh Wife: अमृतपाल की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर जत्थेदार का बयान आया सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Giani Harpreet Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 21 Apr 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Amritpal Singh Wife: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर उन्होंने गलत ठहराया है जत्थेदार ज्ञानी सिंह ने कहा कि कोई भी किसी को अपने घर जाने से नहीं रोक सकता है।

Amritpal Singh Wife Kirandeep Kaur
Amritpal Singh Wife Kirandeep Kaur
ये भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, विदेश भागने की फिराक में थी

इसी के साथ ही उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आखिर सरकार ऐसी स्थिति क्यों बना रही है। उन्होंने कहा कि यह उनकी समझ से परे है कि जब किरणदीप कौर की ससुराल में पूछताछ की गई है तो उन्हें उनके घर जाने से क्यों रोका जा रहा है। गौरतलब है कि कल अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रोक गया, जब वह लंदन जा रही थीं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

आज सुबह से ही चर्चा थी कि अमृतपाल सिंह की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य आज जत्थेदार से मिल सकते हैं, लेकिन किसी कारणवश आज नहीं पहुंच सके। जत्थेदार ने बयान जारी कर कहा कि सरकार जानबूझकर ऐसा माहौल बना रही है। उन्होंने सिख इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि मुगल काल में भी सिखों के खिलाफ ऐसा माहौल बनाया गया था।

Video – पति के लिए नौकरी छोड़ मैदान में डटी पत्नी सुनीता रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *